क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया करेंगे शादी, सगाई की तारीख हुई तय
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- June 1, 2025
- 0
- 127
- 1 minute read

वाराणसी। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज जल्द ही वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय हो गई है। इसी के साथ दोनों की सगाई की तारीख भी तय हुई है। आठ जून को लखनऊ में रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई होगी। दोनों एक दूसरे को अंगूठी पहनाएंगे। दोनों की शादी वाराणसी में होगी।
जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी सांसद प्रिया सरोज की सगाई 8 जून को लखनऊ में होगी। उनकी शादी भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के होटल ताज से होगी। इसमें क्रिकेट के सितारे, फिल्म जगत की हस्तियों और उद्योगपतियों का जमवाड़ा रहेगा।
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलने वाले अलीगढ़ के रिंकू सिंह की शादी प्रिया से होगी। इसकी पुष्टि पहली बार सांसद बनीं प्रिया सरोज के पिता व केराकत विधानसभा सीट से सपा विधायक तूफानी सरोज ने की थी।
विधायक ने कहा था कि अलीगढ़ में रिंकू के परिजनों से मुलाकात हुई थी। परिजन शादी के लिए राजी हैं। आईपीएल के बाद दोनों की शादी होगी। अब रिंग सेरेमनी और शादी की तारीख तय हो गई है। सपा विधायक के करीबियों के मुताबिक, शादी पारंपरिक रीति-रिवाज से होगी।
इसमें देशभर प्रमुख राजनेता, क्रिकेटर, फिल्मी सितारे और समाजसेवी शामिल होंगे। यह रिश्ता दोनों परिवारों की सहमति और स्नेह से तय हुआ है। दोनों ने एक-दूसरे को समझने के लिए वक्त दिया और अब एक नई शुरुआत के लिए तैयार हैं। प्रिया सरोज पेशे से अधिवक्ता हैं। प्रिया और रिंकू एक दूसरे को पहले से जानते हैं।
तूफानी सरोज ने बताया कि प्रिया की सहेली के पिता क्रिकेटर हैं। उनके जरिये ही रिंकू और प्रिया की जान-पहचान हुई थी। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हैं। दोनों का कहना था कि परिजनों की रजामंदी से शादी करेंगे। परिजनों के बीच भी सार्थक बातचीत हो गई।