V SATYA FOUNDATION के नेतृत्व में 28-29 नवंबर को होगा राष्ट्रीय महिला एवं बाल सशक्तिकरण कॉन्क्लेव 2026

 V SATYA FOUNDATION के नेतृत्व में 28-29 नवंबर को होगा राष्ट्रीय महिला एवं बाल सशक्तिकरण कॉन्क्लेव 2026

Political Trust Magazine

साहस, सम्मान, आत्मनिर्भरता और रोजगार के अवसरों पर केंद्रित होगा दो दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन

नई दिल्ली –महिलाओं एवं बच्चों के सशक्तिकरण, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से V Satya Foundation के नेतृत्व में 28 एवं 29 नवंबर 2026 को गांधी दर्शन, राजघाट, नई दिल्ली में Women & Child Empowerment Conclave 2026 का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में महिलाओं और बच्चों को समान अवसर, कौशल विकास, रोजगार तथा स्वरोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

इस आयोजन का नेतृत्व V Satya Foundation की संस्थापक एवं उपाध्यक्ष डॉ. नंदिनी महलवाल कर रही हैं। कार्यक्रम का आयोजन कर्मण्य सर्वहित संस्था (पंजीकृत) के सहयोग से तथा Special Olympics Bharat और HUDCO के सहयोग से किया जा रहा है। गांधी दर्शन इस आयोजन का वेन्यू पार्टनर है।

कॉन्क्लेव में एसिड अटैक सर्वाइवर्स, ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर सर्वाइवर्स, यौन हिंसा से प्रभावित महिलाओं, तलाकशुदा महिलाओं, जेल से रिहा हुई महिलाओं, दिव्यांग बालिकाओं, पैरा एथलीट्स और ऑटिस्टिक बच्चों को अपनी प्रतिभा एवं संघर्ष की कहानी साझा करने के लिए विशेष मंच प्रदान किया जाएगा।

आयोजन का उद्देश्य केवल महिलाओं को सम्मानित करना नहीं, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यावहारिक अवसर उपलब्ध कराना है। इसके तहत लाइवलीहुड ट्रेनिंग, कौशल विकास, रोजगार से जुड़ाव और स्वरोजगार को प्रोत्साहित किया जाएगा।

डॉ. नंदिनी महलवाल ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण केवल भाषणों और सम्मान समारोहों तक सीमित नहीं होना चाहिए। वास्तविक सशक्तिकरण तब होगा, जब महिलाओं को सम्मान के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता और रोजगार के अवसर मिलेंगे। किसी भी महिला की पहचान उसके संघर्ष या अतीत से नहीं, बल्कि उसकी क्षमता और भविष्य से होनी चाहिए।

दो दिवसीय कार्यक्रम में उद्घाटन समारोह, 15 से अधिक प्रदर्शनी एवं व्यावसायिक स्टॉल, लाइवलीहुड ट्रेनिंग सेशन, अधिवक्ताओं एवं डॉक्टरों द्वारा परामर्श, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह, पैरा एथलीट्स शोकेस, Survivors Voices Forum और विशेष Inclusive Fashion Show आकर्षण का केंद्र होंगे।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं और प्रेरणादायक संघर्ष के बाद सफलता हासिल करने वाली सर्वाइवर्स को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए देशभर से नामांकन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक संस्थाएं एवं व्यक्ति स्पॉन्सरशिप, स्टॉल बुकिंग और अन्य सहयोग के माध्यम से आयोजन से जुड़ सकते हैं।

कार्यक्रम में Brave Souls, India Vision Foundation, Swavalamban Foundation, Himalayan Insurance Brokers Private Limited और Eonmed Telemedicine Private Limited सहित कई संस्थाओं एवं कंपनियों की सहभागिता रहेगी। इनके माध्यम से प्रशिक्षण, कौशल विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सहयोग किया जाएगा।

V Satya Foundation का मानना है कि समावेशी समाज का निर्माण तभी संभव है, जब हर महिला, हर बच्चा और विशेष आवश्यकता वाला प्रत्येक व्यक्ति सम्मान, समान अवसर और आत्मनिर्भरता के साथ जीवन जी सके। यह कॉन्क्लेव इसी संकल्प को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने की एक महत्वपूर्ण पहल है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी

डॉ. नंदिनी महलवाल -संस्थापक, V Satya Foundation एवं उपाध्यक्ष, कर्मण्य
दीपक मेहलवाल -निदेशक, V Satya Foundation
कृष्ण मित्तल – संस्थापक, कर्मण्य सर्वहित संस्था
वसुधा बलियान -उपाध्यक्ष, कर्मण्य
राहुल कुमार – महासचिव, कर्मण्य
नीलाम्बर मिश्रा -संस्थापक सचिव, कर्मण्य
शुभ मित्तल, कृतिका सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति।http://Politicaltrust.in