सहयोग कार्यक्रम अंतर्गत लापरवाही पर मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, 15 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित

 सहयोग कार्यक्रम अंतर्गत लापरवाही पर मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, 15 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित

पटना-सहयोग कार्यक्रम के तहत प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में लापरवाही और आवेदकों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान नहीं करने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सख्त रुख अपनाया है। राज्यस्तरीय सहयोग शिविर के दौरान समीक्षा के बाद 15 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया गया।
निलंबित अधिकारियों में मुंगेर के अंचल अधिकारी जय प्रकाश और अर्चना कुमारी, भोजपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि रंजन, कटिहार के अंचल अधिकारी संजीव कुमार, भागलपुर के अंचल अधिकारी संतोष कुमार सुमन, अररिया के अंचल अधिकारी पंकज कुमार तथा गया के अंचल अधिकारी रमेश कुमार शामिल हैं।
इसके अलावा सुपौल, जहानाबाद, शेखपुरा, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी और गोपालगंज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की गई है।
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों और विभागीय सचिवों को निर्देश दिया कि सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की केवल समयबद्धता ही नहीं, बल्कि उनके गुणवत्तापूर्ण निष्पादन की भी समीक्षा की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आवेदकों की समस्याओं का वास्तविक समाधान किए बिना टालमटोल करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।http://Politicaltrust.in