छठ से पहले 1.09 करोड़ पेंशनधारियों को सौगात, खातों में पहुंचे 1,205.91 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डीबीटी के माध्यम से किया पेंशन राशि का हस्तांतरण, एक माह में 1,36,854 नए लाभार्थी योजना से जुड़े
पटना– छठ महापर्व से पहले बिहार सरकार ने राज्य के बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 1 करोड़ 9 लाख 62 हजार 859 लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 1,205 करोड़ 91 लाख 44 हजार 900 रुपये हस्तांतरित किए। प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 1,100 रुपये की दर से राशि भेजी गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1,100 रुपये प्रतिमाह करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सरकार का उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को आर्थिक संबल प्रदान कर सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है।http://Politicaltrust.in
