उत्तराखंड के बिपिन कैन्थोला को केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारी, CBFC की सलाहकार समिति में मिली नियुक्ति

 उत्तराखंड के बिपिन कैन्थोला को केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारी, CBFC की सलाहकार समिति में मिली नियुक्ति

Political Trust Magazine

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिल्ली क्षेत्रीय सलाहकार पैनल में बनाया सदस्य, तीन वर्षों का होगा कार्यकाल

नई दिल्ली। उत्तराखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता श्री बिपिन कुमार कैन्थोला को केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने उन्हें केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के दिल्ली क्षेत्रीय सलाहकार पैनल में सदस्य नियुक्त किया है।

मंत्रालय द्वारा 04 नवंबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, उनकी नियुक्ति 04 नवंबर 2026 से प्रभावी होगी। उनका कार्यकाल तीन वर्षों अथवा मंत्रालय द्वारा अगले आदेश जारी किए जाने तक, जो भी पहले हो, रहेगा।

श्री कैन्थोला की इस नियुक्ति को उनके सामाजिक, राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन में लंबे समय से किए जा रहे योगदान और अनुभव का सम्मान माना जा रहा है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने से उत्तराखंड का मान बढ़ा है और प्रदेश में खुशी की लहर है।

उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने विश्वास जताया कि श्री कैन्थोला अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, निष्पक्षता और समर्पण के साथ करेंगे तथा भारतीय सिनेमा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देंगे।http://Politicaltrust.in