IITF 2026 में भारतीय रेलवे का शानदार प्रदर्शन, रेल मंत्रालय को मिला सिल्वर अवॉर्ड

 IITF 2026 में भारतीय रेलवे का शानदार प्रदर्शन, रेल मंत्रालय को मिला सिल्वर अवॉर्ड

‘विकास और विरासत’ थीम पर सजा रेलवे का आकर्षक पवेलियन बना खास आकर्षण, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की झलक ने खींचा दर्शकों का ध्यान

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे की आधुनिक तकनीक, इंजीनियरिंग क्षमता और तेजी से बदलते स्वरूप को 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) 2026 में विशेष पहचान मिली है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इस प्रतिष्ठित मेले में रेल मंत्रालय के पवेलियन को सिल्वर प्राइज (रजत पुरस्कार) से सम्मानित किया गया।

इस वर्ष मेले की थीम ‘विकास और विरासत’ रही। भारतीय रेलवे के पवेलियन ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति और आधुनिक रेल विकास की झलक से न केवल आगंतुकों, बल्कि निर्णायक मंडल का भी ध्यान आकर्षित किया।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बनी प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण

पवेलियन में भारतीय रेलवे की उपलब्धियों, अत्याधुनिक रेल अवसंरचना, आधुनिक इंजीनियरिंग और यात्री सुविधाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का सबसे बड़ा आकर्षण नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन रही, जिसे लंबी दूरी की रात्रिकालीन यात्राओं को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

इसके साथ ही भारतीय रेलवे नेटवर्क पर संचालित विभिन्न श्रेणियों की ट्रेनों के आकर्षक मॉडल भी प्रदर्शित किए गए, जिन्होंने दर्शकों को देश में रेल परिवहन के बदलते स्वरूप से रूबरू कराया।

आधुनिक भारत की नई रेल पहचान

IITF 2026 में मिला यह रजत पुरस्कार भारतीय रेलवे की निरंतर प्रगति और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। रेलवे अपनी समृद्ध विरासत को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ते हुए देशभर में तेज, सुरक्षित और विश्वस्तरीय रेल कनेक्टिविटी विकसित करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।

यह उपलब्धि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में भारतीय रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका और देश के आधुनिक परिवहन तंत्र की बढ़ती ताकत को भी रेखांकित करती है।http://Politicaltrust.in