दिल्ली BJP की नई प्रदेश कोर कमेटी घोषित, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत 12 नेताओं को मिली जगह

 दिल्ली BJP की नई प्रदेश कोर कमेटी घोषित, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत 12 नेताओं को मिली जगह

Political Trust Magazine

तीन नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया, संगठन और सरकार के प्रमुख चेहरों को मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने अपनी नई प्रदेश कोर कमेटी की घोषणा कर दी है। 28 नवंबर 2026 को जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, पार्टी की नई कोर कमेटी में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कुल 12 नेताओं को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त तीन नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा द्वारा जारी सूची में संगठन और सरकार से जुड़े प्रमुख नेताओं को स्थान दिया गया है। कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, संगठन महामंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक और दिल्ली सरकार के मंत्रियों को शामिल किया गया है।

प्रदेश कोर कमेटी में हर्ष मल्होत्रा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पवन राणा, डॉ. हर्षवर्धन और वीरेंद्र सचदेवा सहित वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक सतीश उपाध्याय को भी जगह दी गई है। नई कमेटी में सतीश उपाध्याय की मौजूदगी को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वहीं, विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में तीन नेताओं को शामिल किया गया है। इस घोषणा के साथ दिल्ली भाजपा ने अपने संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव और नई जिम्मेदारियों का निर्धारण किया है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार जारी इस सूची को दिल्ली भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने तथा संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।http://Politicaltrust.in