आज इन शहरों में बारिश का अलर्ट जारी, चलेगी 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- May 31, 2025
- 0
- 15
- 1 minute read

नई दिल्ली। मानसून तेजी से मध्य भारत सहित अन्य हिस्सों में बढ़ रहा है। देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश देखने को मिल रही है। पहाड़ी राज्यों में भीषण बारिश जारी है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी तेज हवाओं और हल्की बारिश की वजह से हीटवेव से राहत मिली है। आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली एनसीआर में आज बादल छाए रहने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका भी जताई गई है। मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणआ में 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन दोनों शहरों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। 1 जून तक इन राज्यों में बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 31 मई को भी यूपी के लगभग 50 जिलों में बारिश हो सकती है। 31 मई और 1 जून को बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर 45 से 55 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की वजह से तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। गुजरात, मराठवाड़ा और गोवा में भी मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने केरल में भारी बारिश का अनुमान लगाया है।
मौसम विभाग ने कहा कि दरअसल बांग्लादेश के ऊपर जो दबाव का क्षेत्र है, उसके उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान एक निम्न दबाव क्षेत्र में कमजोर पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 4-5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, गरज के साथ छींटे और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा केरल, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों में भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 31 मई से वर्षा कम हो जाएगी।