आज भोपाल के जंबूरी मैदान में गरजेंगे मोदी, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहले महिला सम्मेलन को करेंगे संबोधित
- मध्य प्रदेश राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- May 31, 2025
- 0
- 49
- 1 minute read

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार 31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान में देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला महिला सम्मेलन है। जिसे भाजपा ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित किया है। भाजपा ने सम्मेलन में दो लाख महिलाओं के आने का दावा किया है। सम्मेलन की जिम्मेदारी भी भाजपा ने महिलाओं को सौंपी है। पीएम इसमें आतंकवाद के खिलाफ बड़ा मैसेज दे सकते हैं। वे एमपी की पहली मेट्रो रेल, सतना और दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे। पीएम मोदी सुबह 9.30 बजे दिल्ली से रवाना होकर सुबह 10.55 पर भोपाल स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। इसके बाद 11 बजे के आस-पास जंबूरी मैदान पहुंचकर महिला महासम्मेलन में शामिल होंगे।
बताया जा रहा है कि यह आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नया और सशक्त संदेश देगा। खासतौर पर इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को भोपाल से दतिया तक ले जाने वाला विमान भी एक महिला पायलट द्वारा संचालित किया जाएगा। वहीं इंदौर मेट्रो की पहली सवारी में भी केवल महिलाएं शामिल होंगी, जो महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और सम्मान का प्रतीक बनेगी।
देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर विशेष आयोजन
भोपाल में आज देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य महिला सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का पहला ₹300 का स्मारक सिक्का जारी करेंगे। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

Tags: BHOPALNEWS#PMMODINEWS