गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 180 अंक लुढका

 गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 180 अंक लुढका
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेतो के बावजूद भारतीय शेयर बाजार मंगलवार (13 मई) को गिरावट में खुले। इससे एक दिन पहले बाजार चार साल की सबसे अच्छी एक दिवसीय बढ़त लेकर बंद हुआ था। बाजार के जानकारों का कहना है कि घरेलू शेयर बाजार आज कंसोलिडेशन के फेस में जा सकता है।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज 180 अंक गिरकर 82,249.60 पर ओपन हुआ। सोमवार को यह 82,429.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सुबह 9:30 बजे 471.58 अंक या 0.57% की गिरावट लेकर 81,958.32 पर था।
इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 भी गिरावट के साथ 24,864.05 अंक पर ओपन हुआ। सोमवार को यह 24,924.7 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सुबह 9:30 बजे यह 121.75 अंक या 0.49% की गिरावट लेकर 24,802.95 पर था।