भीषण गर्मी के बीच एनसीआर वासियों के लिए राहत की बात, जून में इस तारीख तक पहुंचेगा मानसून
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- May 13, 2025
- 0
- 90
- 1 minute read

नई दिल्ली। इस बार मानसून समय से पहले दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 2025 का मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा और इस बार अच्छी बारिश की संभावना है। अच्छी बात ये है कि मानसून इस बार केरल में पांच दिन पहले, यानी 27 मई को ही पहुंच जाएगा। जबकि आमतौर पर यह एक जून के आसपास आता है।
केरल में दस्तक के बाद मानसून धीरे-धीरे पूरे देश में फैल जाएगा और आठ जुलाई तक पूरे भारत को कवर कर लेगा। इस दौरान झमाझम बारिश की उम्मीद की जा रही है।
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस क्षेत्र में मानसून 15 जून से 25 जून के बीच कभी भी दस्तक दे सकता है।
इस हिसाब से उम्मीद की जा रही है कि इस बार मानसून दिल्ली में थोड़ा पहले पहुंच सकता है और जून के तीसरे सप्ताह तक बारिश शुरू हो सकती है।
इस बार मानसून केरल में तय समय से पहले पहुंच सकता है। मौसम विभाग के शुरुआती संकेतों के मुताबिक, यदि ऐसा होता है तो दिल्ली-एनसीआर में भी मानसून 15 जून से 25 जून के बीच किसी भी दिन पहुंच सकता है। हालांकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अब तक मानसून की दिल्ली पहुंचने की कोई पक्की तारीख नहीं बताई है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार दिल्ली में मानसून 22 या 23 जून तक भी दस्तक दे सकता है। लेकिन इसकी सटीक भविष्यवाणी के लिए इंतजार किया जा रहा है कि केरल में मानसून कब पहुंचता है। इसके बाद ही उसकी रफ्तार और आगे बढ़ने की दिशा को देखकर दिल्ली पहुंचने का अंदाजा लगाया जा सकेगा।
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक सूरज देव के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।
मौसम विभाग के अनुसार, 18 मई तक दिल्ली-एनसीआर में हल्के बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में हवाएं भी चलती रहेंगी। नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, रात के समय पूरे क्षेत्र में न्यूनतम तापमान करीब 26 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 मई को एक बार फिर से इलाके में तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है। जानकारी के मुताबिक, 16 मई को लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिसके बाद झमाझम बारिश होने की उम्मीद है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत महसूस हो सकती है।