ऑपरेशन सिंदूर आतंकियों के लिए बना काल, 100 से अधिक दहशतगर्त ढेर, 50 से अधिक घायल
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- May 7, 2025
- 0
- 215
- 1 minute read

नई दिल्ली। पहलगाम का अमन चैन बिगाड़ने वाले दहशत गर्दों को भारत ने उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है। ऑपरेशन सिंदूर आतंकियों के लिए काल बन गया। जिसके तहत भारत ने आतंकियों के नौ ठिकानों को निशाना बनाया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि भारत के इस हमले में 100 आतंकियों की मौत हुई है जबकि 50 से अधिक दहशतगर्द घायल हो गए हैं। भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान और PoK में सर्जिकल स्ट्राइक की। जिसका नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा। मंगलवार देर रात को तीनों सेनाओं के संयुक्त अभियान में 9 जगहों पर हमला किया गया। स्ट्राइक में 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है।
आइए बताते हैं ऑपरेशन सिंदूर की मिनट-टू-मिनट जानकारी
भारत ने कैसे लिया पहलगाम का बदला, पाकिस्तान में किए गए ऑपरेशन सिंदूर की मिनट टू मिनट डिटेल
रात 1 बजे के आसपास भारत की कार्रवाई की जानकारी सामने आई।
कई प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार आधी रात के बाद मुजफ्फराबाद शहर के आसपास के पहाड़ों के पास कई जोरदार विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। विस्फोटों के बाद शहर की बिजली गुल हो गई। इसके कुछ देर बाद पाकिस्तान सेना का बयान आया। उसने कहा कि वो भारत की कार्रवाई का जवाब देगा। आधिकारिक जानकारी आई कि भारत ने पाकिस्तान और PoK में हमले को अंजाम दिया है। इसका नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा गया।
1.45 बजे- पाकिस्तान के डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि भारत ने कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद में मिसाइल हमले किए हैं।
4.13 बजे- हमलों में तीनों सेनाओं, भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना का इस्तेमाल हुआ। इसमें सटीक हमला करने वाली हथियार प्रणालियों का इस्तेमाल किया गया।
4.32 बजे- अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तानी एनएसए और आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल असीम मलिक से भारत के हमले पर बात की।
4.35 बजे- भारत के हमले के बाद पाकिस्तान की कई उड़ानें रद्द की गई।
5.04 बजे- जिन नौ ठिकानों पर हमला किया गया उसमें में से चार पाकिस्तान में और पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हैं। पाकिस्तान में स्थित ठिकानों में बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट शामिल हैं।
5.27 बजे- अमेरिका के विदेश मंत्री मार्क रुबियो ने कहा कि हम भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं। अमेरिका को उम्मीद है कि यह जल्द ही समाप्त हो जाएगा।
5.45 बजे- क़तर एयरवेज़ ने पाकिस्तान जाने वाली सारी फ्लाइट्स कैंसिल की।
6.00 बजे- पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए पुंछ-राजौरी सेक्टर के भींबर गली क्षेत्र में तोपों से गोलाबारी की है।
6.08 बजे- ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सभी भारतीय पायलट और फाइटर जेट सुरक्षित बेस पर लौटे।
6.14 बजे- पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को बंद किया।