पाक के फाइटर जेट F-16 और जेफ-17 को भारत ने मार गिराया
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- May 7, 2025
- 0
- 168
- 1 minute read

Political trust magazine
नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान के खतरनाक फाइटर जेट F-16 और जेफ-17 को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम में पाकिस्तान के इस जहाज को धूल चटाई है। इससे ये साफ हो जाता है कि पाकिस्तान ने भारत को जवाब देने की कोशिश की थी लेकिन उसे पहले ही ढेर कर दिया। भारत ने पहले F16 को ढेर किया था। इसके कुछ देर बाद खबर आई है कि आकाश मिसाइल के जरिए भारत ने पाकिस्तान के दूसरा फाइटर जेट JF-17 ढेर कर दिया है। जबकि कुछ दिन पहले खबर आ रही थी कि पाकिस्तान ने भारत के संभावित हमले को देखते हुए अपने लड़ाकू विमान F-16 को पीछे धकेल दिया था। इससे पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर बड़ा हमला बोलते हुए 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। इसमें कई आतंकियों के मरने की खबर भी आ रही है। इस हमले की पुष्टि खुद भारतीय सेना ने की है। इसके अलावा पाकिस्तान ने हमलों की बात कबूल कर ली है। इससे पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर बड़ा हमला बोलते हुए 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। इसमें कई आतंकियों के मरने की खबर भी आ रही है। इस हमले की पुष्टि खुद भारतीय सेना ने की है। इसके अलावा पाकिस्तान ने हमलों की बात कबूल कर ली है।