डॉ. शालिनी मिश्र की दो पुस्तकों का विमोचन, साहित्यकारों ने दीं शुभकामनाएं

 डॉ. शालिनी मिश्र की दो पुस्तकों का विमोचन, साहित्यकारों ने दीं शुभकामनाएं

Political Trust Magazine

नई दिल्ली। नवरात्र के प्रथम दिवस पर मां शारदे की कृपा से उत्कृष्ट कवयित्री डॉ. शालिनी मिश्र की दो पुस्तकों का विमोचन रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को होटल MAPS IN में किया गया। यह कार्यक्रम ‘काव्यांजलि काव्य की धार’ संस्था के बैनर तले आयोजित हुआ। विशेष बात यह रही कि डॉ. शालिनी मिश्र के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उनकी दोनों पुस्तकों का विमोचन हुआ।

विमोचित पुस्तकों के नाम ‘काव्यांजलि – काव्य की धार’ और ‘भावों का समंदर – दिल की बात’ हैं। इस अवसर पर उपस्थित साहित्यकारों एवं अतिथियों ने केक काटकर डॉ. शालिनी मिश्र का जन्मदिन मनाया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अशोक मधुप ने की। मुख्य अतिथि के रूप में निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के सचिव सुजीत मिश्रा उपस्थित रहे। वहीं, डॉ. अवधेश तिवारी और आर.पी. शर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि प्रेम सागर प्रेम ने किया।

दोनों पुस्तकों की साहित्यिक समीक्षा डॉ. अशोक मधुप और डॉ. अनीता त्रिपाठी ने की। उन्होंने अपने विचारों के माध्यम से पुस्तकों की विषयवस्तु और साहित्यिक पक्षों पर प्रकाश डाला। इस दौरान हुई चर्चा और मिली सराहना से डॉ. शालिनी मिश्र का मनोबल बढ़ा तथा उन्हें साहित्य सृजन की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।

पुस्तक विमोचन के बाद कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें साहित्यिक माहौल और भी जीवंत हो उठा। कार्यक्रम के अंत में डॉ. शालिनी मिश्र ने उपस्थित सभी अतिथियों, साहित्यकारों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

http://Politicaltrust.in