लोक जीवन के अन्वेषक : हेम पंत लोक संस्कृति विशिष्ट सेवा 2026

 लोक जीवन के अन्वेषक : हेम पंत लोक संस्कृति विशिष्ट सेवा 2026

Political Trust Magazine

नई दिल्ली –उत्तराखंड सदन में रविवार को सुप्रसिद्ध नाट्य निर्देशक, मंच संचालक व कवि श्री हेम पंत जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर एक परिचर्चा कार्यक्रम “लोक जीवन के अन्वेषक : हेम पंत” आयोजित किया गया । Business Uttarayani की श्रृंखला Celebrating Community Pillars के अंतर्गत हिमालयन रिसोर्सेज इन्हेंसमेंट सोसाइटी के तत्वाधान में संयोजित इस कार्यक्रम में कई प्रसिद्ध रंगकर्मी, उद्यमी, पत्रकार, लोक कलाकार, फिल्म अभिनेता और पंत जी के पारिवारिक मित्र भी सम्मिलित रहे

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महापौर EDMC व वर्तमान निगम पार्षद गीता कॉलोनी श्रीमती नीमा भगत जी ने की, मुख्य अतिथि वरिष्ठ उद्यमी एवं फिल्म निर्माता श्री संजय जोशी जी तथा गरिमामयी उपस्थिति श्री मदन मोहन सती जी मीडिया समन्वयक माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड की रही

विशिष्ट अतिथियों में GAIL के पूर्व निदेशक श्री बी एस नेगी जी, चेयरमैन DPMI तथा उपाध्यक्ष दिल्ली भाजपा डॉ. विनोद बच्छेती जी, वरिष्ठ उद्यमी एवं चेयरमैन SeaHawks श्री नरेंद्र लडवाल जी, वरिष्ठ फिल्म निर्देशिका सुशीला रावत जी, सामाजिक उद्यमी एवं लेखक डॉ. शरद जोशी जी, आदि रहे ।

उल्लेखनीय है भारत सरकार उपक्रम BSNL के उच्च अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हेम पंत जी ने समर्पित भाव से रंगमंच और उत्तराखंड संस्कृति के साथ अपना जुड़ाव बनाए रखा । पार्वतीय लोक कला मंच के संस्थापक सदस्य से महासचिव व अध्यक्ष का दायित्व भी निभाया । अनेकों नाटकों का मंचन किया तथा कई कलाकारों को राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय मंचों का पहुँचने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की । बाला गोरिया, कगार की आग, राजुला मालूशाही व बारामासा जैसे नाटकों का निर्देशन किया तथा कई पुस्तकों का लेखन और कई फ़िल्मों में अभिनय भी किया ।

उपस्थित अतिथियों के साथ साथ निदेशक अनुव्रत डॉ. रमेश कांडपाल जी, वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी जी, व्योमेष जुगरान जी, लक्ष्मी रावत जी, प्रो. डॉ. आशा जोशी जी, मशहूर जादूगर डॉ. के सी पाण्डेय जी, संगीतकार वीरेन्द्र नेगी राही जी, मंजू बहुगुणा जी, सत्येन्द्र फरिंडिया, सुधीर पंत, ममता कर्नाटक, दीपिका पाण्डेय, खुशहाल सिंह बिष्ट जी, खुशहाल सिंह रावत जी, महेन्द्र लटवाल जी आदि ने उनके कार्य और व्यक्तिगत जीवन से जुड़े संस्मरणों पर प्रकाश डाला ।

सुप्रसिद्ध लोकगायक भुवन रावत ने लोक वाद्ययंत्र हुड़ुके से और न्योली से तथा वरिष्ठ लोकगायक सत्येन्द्र फरिंडिया ने अपने गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । निदेशक अनुव्रत डॉ. रमेश कांडपाल जी ने पंत जी के पूरे जीवन चित्र पर आधारित कविता प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया

पत्रकार राजेश डंडरियाल, राजू बोहरा, अमर चंद, राजकुमार शर्मा, आदि के साथ कई सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी उपस्थिति दर्ज की । परिवार से बेटी वंदना पाठक, नव्या जोशी तथा नातिणि नित्या जोशी ने भी अपने भाव अभिव्यक्त किए ।

हेम पंत जी ने सभी की गरिमामय उपस्थिति और सहभागिता का धन्यवाद किया । आयोजन में सुधीर पंत, तारा बवाड़ी, भुवन रावत, नित्या जोशी, आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की । कार्यक्रम का संयोजन और संचालन बिजनेस उत्तरायणी के संस्थापक नीरज बवाड़ी ने किया ।http://Politicaltrust.in