बिहार भाजपा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 51 लाख रुपये, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

 बिहार भाजपा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 51 लाख रुपये, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

पटना– बिहार में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों से प्रभावित जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भारतीय जनता पार्टी, बिहार की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई।
लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर 51 लाख रुपये का चेक सौंपा।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि राज्य में आपदा और कठिन परिस्थितियों के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद में उपयोगी साबित होगी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे।http://Politicaltrust.in