नितिन नवीन ने बाढ़ राहत के लिए तीन महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया
पटना– बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा सांसद के रूप में अपने तीन महीने के वेतन की ₹6.35 लाख राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की है।
नितिन नवीन ने कहा कि बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए सरकार पूरी तत्परता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में वे और उनकी सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।
उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को ₹7,000 प्रति परिवार की दर से अब तक ₹550 करोड़ से अधिक की वित्तीय सहायता दी जा चुकी है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविरों, कम्युनिटी किचन और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। साथ ही, पशुओं के लिए चारे की भी व्यवस्था की गई है।
बचाव कार्यों के लिए NDRF और SDRF की टीमें लगातार तैनात हैं। वहीं, किसानों की फसल को हुए नुकसान का आकलन कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी जारी है।
नितिन नवीन ने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया और प्रभावित लोगों से मुलाकात की।
उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और प्रभावित लोगों तक समय पर राहत एवं जरूरी सहायता पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
