स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा को समर्थन, कई चेयरमैन निर्विरोध निर्वाचित: मदन राठौड़

 स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा को समर्थन, कई चेयरमैन निर्विरोध निर्वाचित: मदन राठौड़

जयपुर-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर आमजन का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। इसी का परिणाम है कि जयपुर सहित प्रदेशभर में जनप्रतिनिधि भाजपा से जुड़ रहे हैं और पार्टी को अपना समर्थन दे रहे हैं।

राठौड़ ने बताया कि राजधानी जयपुर के वार्ड संख्या 108 की निर्दलीय पार्षद संगीता शर्मा मूर्तिकार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का भाजपा परिवार से जुड़ना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों में उनके विश्वास को दर्शाता है।

करीब एक दर्जन नगर पालिकाओं में भाजपा के चेयरमैन निर्विरोध निर्वाचित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनावों में भी भाजपा को समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि करीब एक दर्जन नगर पालिकाओं में भाजपा के प्रत्याशी चेयरमैन पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

उन्होंने बसेड़ी से राघवेंद्र सिंह, महवा से विनीत बंसल, खेड़ली से पवन जैन चौधरी, खेतड़ी से गीता सैनी, पहाड़ी से शिशुपाल शर्मा, गोविन्दगढ़-रामबास से मधु गुप्ता, कोटकासिम से रेखा सैनी और उच्चैन से दलीप सिंह अंबेश के निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नदबई नगर पालिका सहित अन्य नगर निकायों में भी भाजपा के चेयरमैन निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

राठौड़ ने सभी नवनिर्वाचित चेयरमैन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के विकास और आमजन की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।http://Politicaltrust.in