नराकास दिल्ली-2 की 17वीं छमाही बैठक में एनबीसीसी और कर्मचारियों को मिला राजभाषा सम्मान
नई दिल्ली- नराकास दिल्ली-2 की 17वीं छमाही बैठक के दौरान राजभाषा के उत्कृष्ट प्रचार-प्रसार और विभिन्न राजभाषा प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड तथा उसके कर्मचारियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में अंशुली आर्या, आईएएस, सचिव, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार तथा डॉ. विकास कुमार, अध्यक्ष, नराकास दिल्ली-2 (उपक्रम-2) एवं प्रबंध निदेशक, डीएमआरसी ने एनबीसीसी की हिंदी गृह पत्रिका के 20वें संस्करण के प्रकाशन एवं राजभाषा के उत्कृष्ट प्रचार-प्रसार के लिए टी. डी. मैराल, महाप्रबंधक (मा.सं.प्र./आईआर/राजभाषा) सहित अन्य अधिकारियों को प्रशंसा स्वरूप ट्रॉफी/शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
इसी अवसर पर व्यक्तिगत कर्मचारी श्रेणी में राजभाषा प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनबीसीसी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें जय राम, एजीएम (वित्त), वंदना ओझा, प्रबंधक (राजभाषा), रमेश कुमार वैश्य, प्रबंधक (एचआरएम) तथा अरविंद कुमार श्रीवास्तव, कार्यपालक शामिल रहे।
बैठक के दौरान राजभाषा हिंदी के प्रभावी प्रयोग, प्रचार-प्रसार तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।http://Politicaltrust.in
