गेल के 43 साल पूरे, दीपक गुप्ता ने बताया आगे का रोडमैप; आयुष गुप्ता समेत वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
Political Trust Magazine
दीपक गुप्ता ने कहा- राष्ट्र निर्माण में गेल की अहम भूमिका, आयुष गुप्ता समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने साझा कीं संगठन की उपलब्धियां
नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने नई दिल्ली स्थित कॉरपोरेट कार्यालय में अपना 43वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया। समारोह में गेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक दीपक गुप्ता, निदेशक (मानव संसाधन) आयुष गुप्ता, निदेशक (मार्केटिंग) संजय कुमार, निदेशक (बिजनेस डेवलपमेंट) राजीव कुमार सिंघल और निदेशक (वित्त) एस.के. सिन्हा सहित वरिष्ठ अधिकारी और गेल परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
समारोह में देशभर से गेल के कर्मचारी प्रत्यक्ष रूप से और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। इस दौरान गेल की 42 वर्षों की यात्रा, उपलब्धियों और देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में संगठन की भूमिका को याद किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपक गुप्ता ने कहा कि गेल केवल गैस के परिवहन और विपणन से जुड़ी कंपनी नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गेल को अधिक सहयोग, नवाचार, तेजी और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ना होगा।
उन्होंने कंपनी के मौजूदा कारोबार को मजबूत करने, नए अवसर तलाशने तथा तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का अधिक इस्तेमाल करने पर जोर दिया। साथ ही भारत के ऊर्जा बदलाव में गेल की भूमिका को और मजबूत बनाने की बात कही।
स्थापना दिवस समारोह में गेल परिवार ने संगठन की उपलब्धियों पर गर्व जताया और देश की ऊर्जा सुरक्षा एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को और मजबूत करने का संकल्प लिया।http://Politicaltrust.in
