एनबीसीसी ने देशभक्ति के जोश के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
आधिकारिक एनबीसीसी गान का हुआ शुभारंभ, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
नई दिल्ली, 15 अगस्त 2026। एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने लोधी रोड, नई दिल्ली स्थित एनबीसीसी भवन में देशभक्ति के उत्साह और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस अवसर पर एनबीसीसी ने राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को दोहराया।
समारोह की शुरुआत डॉ. के. पी. महादेवास्वामी, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनबीसीसी, कार्यात्मक निदेशकों, मुख्य सतर्कता अधिकारी, वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर डॉ. के. पी. महादेवास्वामी ने ‘विकसित भारत 2047’ के विजन के प्रति एनबीसीसी की प्रतिबद्धता दोहराते हुए आम्रपाली परियोजनाओं, ईस्ट किदवई नगर पुनर्विकास, न्यू मोती बाग और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, नई दिल्ली जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने एनबीसीसी के कर्मचारियों के समर्पण की सराहना करते हुए नवाचार, प्रौद्योगिकी और नई पीढ़ी के समाधानों को अपनाने पर जोर दिया।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उमंग सांस्कृतिक समिति द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एनबीसीसी के आधिकारिक गान का शुभारंभ किया गया। कर्मचारियों द्वारा तैयार यह गान एकता, गौरव, देशभक्ति और एनबीसीसी की सामूहिक पहचान को अभिव्यक्त करता है। गान के बोल तैयार करने के लिए कर्मचारियों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थीं, जिसके बाद चयनित रचना की रिकॉर्डिंग कर उसे औपचारिक रूप से प्रस्तुत किया गया।
समारोह के दौरान वक्तृत्व कला, नो-ब्रश पेंटिंग और रील वीडियो प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा कर उन्हें सम्मानित किया गया। आधिकारिक एनबीसीसी गान के रचनाकारों और गायकों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
एनबीसीसी के आधिकारिक गान की प्रस्तुति और स्वतंत्रता दिवस समारोह संगठन की एकता, साझा मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता का गौरवपूर्ण प्रतीक बना।http://Politicaltrust.in
