17 सितंबर को महेंद्रगढ़ में होगा राज्यस्तरीय भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह : रामचंद्र जांगड़ा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि
दिनेश कुमार गौड़
महेंद्रगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा सभी महापुरुषों की जयंती को सरकारी स्तर पर सम्मानपूर्वक मनाने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती को इस वर्ष राज्यस्तरीय समारोह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।
आगामी 17 सितंबर को महेंद्रगढ़ में राज्यस्तरीय भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रामचंद्र जांगड़ा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
समारोह की तैयारियों को लेकर महेंद्रगढ़ स्थित जांगड़ा धर्मशाला में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के प्रमुख लोगों एवं प्रतिनिधियों ने विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से महेंद्रगढ़ में राज्यस्तरीय समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया।
बैठक में स्थानीय विधायक श्री कंवर सिंह यादव सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति, पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा महापुरुषों की जयंती को सरकारी स्तर पर मनाने की पहल से उनके जीवन, संघर्ष, विचारों और समाज एवं राष्ट्र के प्रति योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर मिल रहा है।
भगवान विश्वकर्मा जी को सृजन, शिल्प, तकनीक, निर्माण एवं कौशल के प्रतीक के रूप में श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाता है। उनकी जयंती पर राज्यस्तरीय आयोजन उनके योगदान और विरासत के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
विश्वकर्मा समाज की एकता, गौरव और सामाजिक योगदान को समर्पित यह समारोह निश्चित रूप से महेंद्रगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।
🙏 भगवान विश्वकर्मा जी की जय! 🚩
