स्वतंत्रता दिवस पर गेल में देशभक्ति का उत्साह, दीपक गुप्ता ने किया ध्वजारोहण
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक दीपक गुप्ता ने नई दिल्ली स्थित गेल निगमित कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) आयुष गुप्ता, निदेशक (मार्केटिंग) संजय कुमार, निदेशक (व्यापार विकास) राजीव कुमार सिंघल, निदेशक (वित्त) एस.के. सिन्हा, मुख्य सतर्कता अधिकारी रजनेश सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुई। इस दौरान राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने का भी स्मरण किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान का गायन हुआ।
समारोह को संबोधित करते हुए दीपक गुप्ता ने भारत की निर्माण यात्रा में गेल की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा आर्थिक विकास और राष्ट्रीय प्रगति का आधार है। गेल अपने विविध एलएनजी पोर्टफोलियो के माध्यम से बदलती वैश्विक परिस्थितियों और बढ़ती भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच भारत की ऊर्जा सुदृढ़ता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

उन्होंने कहा, “गेल केवल एक ऊर्जा कंपनी नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में एक महत्वपूर्ण भागीदार है। ऊर्जा केवल एक व्यवसाय नहीं है, यह राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जहाँ ऊर्जा पहुँचती है, वहाँ विकास होता है।”http://Politicaltrust.in
