भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, नितिन नवीन ने सौंपी अहम जिम्मेदारियां
तीरथ सिंह रावत, वसुंधरा राजे और राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी; स्मृति ईरानी समेत 8 नेता बने राष्ट्रीय महामंत्री
नई दिल्ली, 17 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी। संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के मद्देनजर पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं, अनुभवी चेहरों और विभिन्न राज्यों को प्रतिनिधित्व देते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं अन्य संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा की है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
भाजपा ने 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। इनमें वसुंधरा राजे सिंधिया (राजस्थान), तीरथ सिंह रावत (उत्तराखंड), राम माधव (दिल्ली), बैजयंत जय पांडा (ओडिशा), डी. पुरंदेश्वरी (आंध्र प्रदेश), रेखा वर्मा (उत्तर प्रदेश), वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी (गुजरात), डॉ. भारती प्रवीण पवार (महाराष्ट्र), सरदार मनप्रीत सिंह बादल (पंजाब), लाल सिंह आर्य (मध्य प्रदेश), प्रो. एम. नागराजा (कर्नाटक), प्रो. तारिक मंसूर (उत्तर प्रदेश) और डॉ. मधुचंद्र कर (पश्चिम बंगाल) शामिल हैं।
बी.एल. संतोष संगठन महामंत्री, शिवप्रकाश और सौदान सिंह को भी बड़ी जिम्मेदारी
बी.एल. संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) बनाया गया है।
आठ राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त
नई राष्ट्रीय टीम में आठ नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इनमें विनोद तावड़े (महाराष्ट्र), सुनील बंसल (दिल्ली), बिप्लब कुमार देब (त्रिपुरा), स्मृति ईरानी (उत्तर प्रदेश), डॉ. सतीश पूनिया (राजस्थान), गजेंद्र पटेल (मध्य प्रदेश), हरीश द्विवेदी (उत्तर प्रदेश) और संजय भाटिया (हरियाणा) शामिल हैं।
स्मृति ईरानी को उत्तर प्रदेश का प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।
16 राष्ट्रीय सचिवों की टीम
भाजपा ने 16 राष्ट्रीय सचिवों की भी घोषणा की है। इनमें कविता पाटीदार (मध्य प्रदेश), के. सुरेंद्रन (केरल), डॉ. भोला सिंह (उत्तर प्रदेश), डॉ. प्रदीप वर्मा (झारखंड), जगदीश ईश्वरभाई पटेल (गुजरात), डॉ. संदीप पाठक (दिल्ली), फांगनोन कोन्याक (नागालैंड), संगीता यादव (उत्तर प्रदेश), अनिल एंटनी (केरल), डॉ. एम. वेंकटेशन (तमिलनाडु), मनोज तिग्गा (पश्चिम बंगाल), सिद्धार्थ शंभू (बिहार), डॉ. स्वदेश सिंह (दिल्ली), मृगांका देव बर्मन (असम), रोहन गुप्ता (गुजरात) और जय प्रकाश (दिल्ली) शामिल हैं।
पीयूष गोयल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
पीयूष गोयल को भाजपा का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि राजेश मंगल को राष्ट्रीय संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
तरुण चुघ को केंद्रीय कार्यालय प्रभारी और महेंद्र पांडेय को केंद्रीय कार्यालय सचिव बनाया गया है।
पूर्वोत्तर और अन्य संगठनात्मक जिम्मेदारियां
डॉ. संबित पात्रा को नॉर्थ-ईस्ट कोऑर्डिनेटर तथा राजीव बब्बर को नॉर्थ-ईस्ट ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।
विष्णु दत्त शर्मा को ऑल सेल्स कोऑर्डिनेटर, जबकि ऋतुराज सिन्हा और विष्णु वर्धन रेड्डी को ऑल सेल्स ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है।
विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष भी घोषित
भाजपा ने पार्टी के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की भी घोषणा की है। युवा मोर्चा की जिम्मेदारी डॉ. हेमंग जोशी, महिला मोर्चा की रूप कुमारी चौधरी, ओबीसी मोर्चा की अमरपाल मौर्य, किसान मोर्चा की बंसीलाल गुर्जर, एससी मोर्चा की शिवेश कुमार राम, एसटी मोर्चा की डॉ. मन्नालाल रावत और अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी कुंवर बासित अली को दी गई है।
मीडिया और सोशल मीडिया टीम में भी बदलाव
भाजपा ने मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन टीम में भी बदलाव किया है। अनिल बलूनी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ आशीष उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को मीडिया सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दीपक म्हास्के को दी गई है। प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव सोशल मीडिया सहप्रभारी होंगे।
उत्तराखंड को मिला अहम प्रतिनिधित्व
नितिन नवीन की नई टीम में उत्तराखंड को भी महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महेंद्र पांडेय को केंद्रीय कार्यालय सचिव, अनिल बलूनी को मीडिया प्रभारी और आलोक भट्ट को सोशल मीडिया सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में एक ओर वसुंधरा राजे, राम माधव और तीरथ सिंह रावत जैसे अनुभवी नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं, वहीं स्मृति ईरानी और बिप्लब कुमार देब समेत कई नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। नई टीम को आगामी चुनावी और संगठनात्मक चुनौतियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।http://Politicaltrust.in
