देश के अस्सीवें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई प्रभात फेरियां
सी एम पपनै
भतरौंजखान (नैनीताल)। स्वतंत्रता दिवस के 80वें गौरवशाली अवसर पर अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों से जुड़े भतरौंजखान कस्बे के इर्द-गिर्द स्थापित स्कूलों कन्या हाईस्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, राजकीय इंटर कालेज, डी एन पी हाईस्कूल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय
इत्यादि इत्यादि के छात्र-छात्राओं द्वारा कस्बे के बाजार में प्रभात फेरी निकाल, भारत माता की जय, वन्देमातरम का जय घोष तथा देश भक्ति व आजादी के गीतों को गुंजायमान कर तथा संबंधित विद्यालयों के प्रांगण में राष्ट्रगान गाकर
ध्वजारोहण किया गया, प्रभावशाली सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

उक्त विद्यालयों में आमंत्रित अतिथियों द्वारा देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर सैनिकों के त्याग, बलिदान और शौर्य को नमन कर उनकी गाथाओं का बखान कर छात्र-छात्राओं को देशभक्ति की प्रेरणा दी गई। वक्ताओं द्वारा अपने संबोधन के मध्य स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में ‘महात्मा गांधी अमर रहें’, ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहें’, ‘भगत सिंह अमर रहें’, ‘चंद्रशेखर आजाद अमर रहें’, ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहें’ वीर स्वतंत्रता सेनानियों के नामों के जयघोष किए गए।

भतरौंजखान कस्बे स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में नन्हे स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति पर आधारित गीतों व गाथाओं को मनमोहक व प्रभावशाली नृत्यों व नाटकों में पिरो कर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं द्वारा भतरौंजखान कस्बे में प्रभात फेरी निकालने के बाद स्कूल प्रांगण में मुख्य व विशिष्ट अतिथियों में प्रमुख रघुवर सिंह कडाकोटी,चंद्र मोहन पपनै, विष्णु दत्त पंत, मदन मोहन पंत, राजेंद्र पांडे तथा स्कूल प्रधानाचार्य हरी सिंह मेहता के कर कमलों झंडा रोहण किया गया, स्कूली छात्र-छात्राओं तथा कैलाश चंद्र पांडे, खजान हरबोला, अजय पांडे, गोपाल पांडे, ख्याली चंद्र चौधरी, कुसुम देवी, संतोष रावत, विनीता चंद्र, भगवत सिंह नेगी, जगदीश पांडे, स्कूल प्रबंधन से जुड़ी अध्यापिकाओं व आचार्यों के सानिध्य में राष्ट्रगान गाया गया। तत्पश्चात देश भक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रभावशाली आगाज किया गया।

मुख्य अतिथि चंद्र मोहन पपनै व विशिष्ट अतिथि विष्णु दत्त पंत तथा सरस्वती शिशु मंदिर अध्यक्ष राजेंद्र पांडे द्वारा देश के स्वतंत्रता संग्राम तथा स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी अनेको प्रेरणादाई गाथाओं पर प्रकाश डाला। स्कूल प्रबंधन द्वारा उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों व छात्र-छात्राओं के मध्य स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में मिष्ठान वितरण किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य हरी सिंह मेहता द्वारा सभी अतिथियों व बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों की उपस्थिति के प्रति आभार प्रकट कर आयोजित कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।http://Politicaltrust.in
