कैलाश हॉस्पिटल खुर्जा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस!
दिनेश कुमार गौड़
खुर्जा। कैलाश हॉस्पिटल, खुर्जा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में कैलाश हॉस्पिटल खुर्जा के निदेशक, अधिवक्ता एवं सांसद प्रतिनिधि सत्यप्रकाश सिंह जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान अस्पताल परिसर देशभक्ति के नारों और तिरंगे की रंगत से सराबोर नजर आया। उपस्थित चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर निदेशक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की जिम्मेदारी भी है। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में जरूरतमंद और पीड़ित लोगों की सेवा करना भी राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी से देश की प्रगति और जनसेवा में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कैलाश हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिग्विजय सिंह, डॉ. अभिषेक , डॉ. गौरव , प्रशासनिक अधिकारी प्रेमप्रकाश अरोरा सहित अन्य चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं अस्पताल के कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
समारोह के दौरान सभी ने देश की एकता, अखंडता, शांति और समृद्धि के लिए कार्य करने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह और देशभक्ति की भावना दिखाई दी।http://Politicaltrust.in
