देश के प्रतिष्ठित संस्थानों ने समग्र आत्मनिर्भरता मिशन ट्रस्ट को दिए शुभकामना संदेश
Political Trust Magazine
नोएडा। समग्र आत्मनिर्भरता मिशन ट्रस्ट के लिए यह अत्यंत हर्ष, गौरव एवं प्रेरणा का विषय है कि देश के प्रतिष्ठित संस्थानों एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों द्वारा ट्रस्ट के उद्देश्यों एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प की सराहना करते हुए शुभकामना संदेश प्रदान किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में पद्मश्री एवं पद्मभूषण से सम्मानित, विश्वविख्यात शिल्पकार तथा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माता स्वर्गीय श्री राम वंजी सुतार के सुपुत्र एवं प्रख्यात मूर्तिकार डॉ. अनिल राम सुतार ने नोएडा स्थित अपने स्टूडियो में समग्र आत्मनिर्भरता मिशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री दिनेश कुमार गौड़ को “राम सुतार आर्ट एंड क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड” की ओर से शुभकामना-पत्र भेंट किया। उन्होंने ट्रस्ट के उज्ज्वल भविष्य तथा भारत को वर्ष 2047 तक विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के संकल्प के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इसी अवसर पर मंगलम कॉलेज ऑफ लॉ के उपाध्यक्ष श्री हर्षराज द्विवेदी ने भी श्री दिनेश कुमार गौड़ को शुभकामना-पत्र प्रदान करते हुए ट्रस्ट द्वारा समाजहित, शिक्षा, राष्ट्रीय चेतना तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समग्र आत्मनिर्भरता मिशन ट्रस्ट समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा इसके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।
इस अवसर पर समग्र आत्मनिर्भरता मिशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता श्री निखिल त्यागी तथा राष्ट्रीय महासचिव श्री दिनेश कुमार गौड़ ने डॉ. अनिल राम सुतार एवं श्री हर्षराज द्विवेदी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों एवं संस्थानों का स्नेह, विश्वास और मार्गदर्शन ट्रस्ट के लिए ऊर्जा, प्रेरणा एवं दायित्वबोध का स्रोत है।
उन्होंने कहा कि समग्र आत्मनिर्भरता मिशन ट्रस्ट भविष्य में भी समाजहित, राष्ट्रहित, शिक्षा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन तथा “आत्मनिर्भर भारत – विकसित भारत 2047” के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने के लिए पूर्ण समर्पण, पारदर्शिता एवं निष्ठा के साथ कार्य करता रहेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिष्ठित संस्थानों एवं महान विभूतियों द्वारा प्राप्त ऐसे शुभकामना संदेश केवल सम्मान नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के इस महाअभियान को नई गति, नई दिशा और नई प्रेरणा प्रदान करने वाले अमूल्य आशीर्वाद हैं। ट्रस्ट इन शुभेच्छाओं को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए समाज एवं राष्ट्र की सेवा के लिए निरंतर समर्पित रहेगा।http://Politicaltrust.in
