गोवा में 25 से 27 जुलाई तक होगा यूथ आइकॉनिक एंटरप्रेन्योर्स समिट-2026, दक्षिण भारत के 1,000 युवा उद्यमी होंगे शामिल
Political Trust Magazine
‘विकसित भारत 2047’ के विजन को गति देने के लिए नवाचार, स्टार्टअप और नेतृत्व विकास पर होगा मंथन
नई दिल्ली, 20 जुलाई। आदिलीला फाउंडेशन द्वारा आयोजित यूथ आइकॉनिक एंटरप्रेन्योर्स समिट-2026 का आयोजन 25 से 27 जुलाई 2026 तक दक्षिण गोवा स्थित गोवा विलाजियो रिजॉर्ट में किया जाएगा। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु के लगभग 1,000 युवा उद्यमी, स्टार्टअप संस्थापक, प्रोफेशनल्स और उभरते बिजनेस लीडर्स भाग लेंगे।
नई दिल्ली में तेलंगाना भवन और आंध्र प्रदेश भवन के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए आदिलीला फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. एस. आदिनारायण ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित करना, नवाचार को बढ़ावा देना, नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा ‘विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय संकल्प में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। सम्मेलन की थीम “Empowering Youth, Inspiring Innovation, Building a Self-Reliant India” रखी गई है।
सम्मेलन के दौरान प्रतिष्ठित वक्ताओं के मुख्य संबोधन, सफल उद्यमियों के प्रेरक व्याख्यान, नेतृत्व विकास सत्र, उद्यमिता कार्यशालाएं तथा नवाचार, स्टार्टअप इकोसिस्टम, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, रोजगार सृजन और सतत उद्यम विकास जैसे विषयों पर विशेषज्ञ चर्चा आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवा उद्यमियों की भूमिका पर विशेष सत्र भी होंगे।
प्रतिभागियों को उद्योग जगत के विशेषज्ञों, निवेशकों, मेंटर्स और नीति निर्माताओं से संवाद करने का अवसर मिलेगा, जिससे सहयोग, नेटवर्किंग और नए विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा।
डॉ. आदिनारायण ने कहा कि यह सम्मेलन युवाओं को रोजगार मांगने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बनने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने दक्षिण भारत के युवा उद्यमियों और प्रोफेशनल्स से बड़ी संख्या में सम्मेलन में भाग लेकर इस मंच का लाभ उठाने की अपील की।http://Politicaltrust.in
