गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के निदेशक डॉ. संजीत कुमार को पीएच.डी. की उपाधि

 गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के निदेशक डॉ. संजीत कुमार को पीएच.डी. की उपाधि

Political Trust Magazine 
कर्मचारियों की सहभागिता एवं कल्याण पर शोध को मिली मान्यता, औद्योगिक प्रबंधन और मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान
नई दिल्ली। गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) के निदेशक डॉ. संजीत कुमार को मंगलायतन यूनिवर्सिटी, जबलपुर द्वारा डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई है। यह उपाधि उन्हें “Participative Mechanisms and their Impact on Employees’ Well Being in Central Government Industrial Establishments” विषय पर किए गए शोध कार्य के लिए प्रदान की गई।
विश्वविद्यालय के पीएच.डी. बोर्ड ऑफ एग्जामिनर्स द्वारा आयोजित वाइवा-वोसे (मौखिक परीक्षा) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।
डॉ. संजीत कुमार का शोध केंद्रीय सरकारी औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कर्मचारियों की सहभागिता आधारित व्यवस्थाओं और उनके कर्मचारी कल्याण, कार्य-संतोष, संगठनात्मक दक्षता तथा उत्पादकता पर पड़ने वाले प्रभाव का व्यापक विश्लेषण प्रस्तुत करता है। विशेषज्ञों के अनुसार यह शोध औद्योगिक प्रबंधन, मानव संसाधन विकास और सार्वजनिक प्रशासन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला है।
वर्तमान में डॉ. संजीत कुमार गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में समिति गांधीवादी विचारों के प्रसार, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और जन-जागरूकता से जुड़े अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन कर रही है।
डॉ. संजीत कुमार की इस उपलब्धि पर शिक्षा, प्रशासन, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के साथ-साथ शैक्षणिक जगत के लिए भी गौरव का विषय बताया है।http://Politicaltrust.in