EIL को मिला नया नेतृत्व, अतुल गुप्ता ने संभाला CMD का पद
Political Trust Magazine
नई दिल्ली। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) के नए चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में अतुल गुप्ता ने कार्यभार संभाल लिया है। कंपनी ने उनका स्वागत करते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में ईआईएल नई ऊंचाइयों को छुएगी।
अतुल गुप्ता के पास ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इससे पहले वह ईआईएल में निदेशक (वाणिज्यिक) के पद पर कार्यरत थे। इस दौरान उन्होंने कंपनी के कारोबार को बढ़ाने, नए क्षेत्रों में विस्तार करने और विदेशों में ईआईएल की मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

उनके नेतृत्व में ईआईएल ने ऊर्जा संक्रमण, नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, बायोफ्यूल, परमाणु ऊर्जा और डिजिटल तकनीक जैसे उभरते क्षेत्रों में अपने काम का दायरा बढ़ाया। कंपनी ने रिकॉर्ड बिजनेस ग्रोथ भी हासिल की और कई नई परियोजनाओं के जरिए अपनी स्थिति मजबूत की।
ईआईएल का कहना है कि अतुल गुप्ता के नेतृत्व में कंपनी तकनीक, नवाचार, बेहतर कार्यप्रणाली और स्वदेशी क्षमताओं पर विशेष ध्यान देते हुए भारत की ऊर्जा और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में अपनी भूमिका को और मजबूत करेगी। साथ ही, वैश्विक स्तर पर एक अग्रणी इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंपनी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगी।

ईआईएल परिवार ने अतुल गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
