मैथिली साहित्य महासभा के बाल कवि-कथाकार सम्मेलन में गूंजी मातृभाषा की मधुर अभिव्यक्ति
Political Trust Magazine
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और जय-जय भैरवी गीत प्रस्तुति से हुआ।
New Delhi- इस सम्मेलन में कुल 20 मैथिली बाल कवियों और कथाकारों ने भाग लिया, जिनमें प्रांजल कर्ण (प्रज्ञम एवं ऑपरेशन सिंदूर), जायसी झा (माय), श्रृष्टि (विद्यापति), यज्ञेश नंदन दत्त (हमर नाम), समृद्धि पाठक एवं सानवी पाठक (भगवती गीत), सुकृति सिन्हा (कॉन्ग्राचुलेशन), अंशिका (मेडल गीत), सृष्टि (मां मैथिली के भाव), सानिध्या झा (मां भारती), अनन्या पाठक (हम्मर गाम), प्राची मिश्रा (शिक्षाक महत्त्व), हर्ष मिश्रा (समयक महत्त्व) वैष्णवी मिश्रा (वक्तव्य), शुभ्रांगी झा (निखिलक साहस), कुसुमांगी झा (असली जीत), अयांश दास (कविता), शाम्भवी झा, (कविता), आकृति झा (कविता) एवं चिराग झा (गीत) ने अपनी मातृभाषा मैथिली में रचित कथा, कविता और गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बाल कवियों एवं कथाकारों की रचनाएं राष्ट्रप्रेम, मिथिलाप्रेम, समाज, लैंगिक संवेदनशीलता, प्रकृति पर रहीं, जिसका सबने रसास्वादन किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्य अकादेमी बाल साहित्य पुरस्कार विजेता वैद्यनाथ झा ने कहा कि इस सम्मेलन में आकर ऐसा लगा कि मानो पूरी मिथिला साक्षात उपस्थित हो। सभी बाल रचनाकारों की प्रस्तुतियां प्रशंसनीय रहीं। उनकी रचनाओं में मिथिला का लोकपक्ष, संस्कार, रीति-रिवाज, त्योहार सब पर विचार प्रस्तुत हुए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्य अकादेमी बाल साहित्य पुरस्कार विजेता मुन्नी कामत ने कहा कि बाल मैथिली कवि-कथाकार सम्मेलन का आयोजन कर मैसाम ने महत्त्वपूर्ण कार्य किया है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मैथिली साहित्य महासभा के अध्यक्ष हेमंत कुमार झा ने संस्था परिचय प्रस्तुत करते हुए कहा कि मैसाम 2015 से निरंतर मैथिली के संरक्षण-संवर्धन में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि मैसाम की ओर से प्रतिवर्ष दो सम्मान-समग्र योगदान के लिए मैसाम सम्मान और युवा सम्मान दिए जाते हैं। अगले वर्ष से मैसाम बाल साहित्य सम्मान भी दिया जाएगा।
इस सम्मेलन में कवयित्री मंजूषा झा की सद्य प्रकाशित पोथी ‘स्वर्गक सीढ़ी मिथिला’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मैसाम सदस्य काजल चौधरी एवं धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष सरोज झा ने किया। इस सम्मेलन की संयोजिका मैसाम सदस्य प्रभा झा एवं अनीता मिश्रा थीं।
इस कार्यक्रम में मैसाम उपाध्यक्ष निवेदिता झा मिश्रा, महासचिव अरुण कुमार मिश्र एवं आशीष नीरज, सचिव राहुल वत्स, कविता पाठक एवं संजय कुमार झा, विशेष आमंत्रित सदस्य राहुल झा, सदस्य संजीव सिन्हा, तपन झा, सुबोध झा, अखिलेश कुमार मिश्र, सुधा ठाकुर, संजीव कुमार झा, शुभ्रा झा एवं संतोष चौधरी सहित बड़ी संख्या में साहित्यकारों एवं साहित्यप्रेमियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
