OSEL फाउंडेशन के वार्षिक दिवस समारोह एवं पुस्तक विमोचन 2026 में समावेशी विकास, सामाजिक सेवा और जनकल्याण पर जोर
Political Trust Magazine
नई दिल्ली। OSEL फाउंडेशन ने कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में अपना वार्षिक दिवस समारोह एवं पुस्तक विमोचन 2026 भव्य रूप से आयोजित किया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

समारोह के दौरान सामाजिक समावेशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे रहे।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि तकनीक आधारित पहलें जैसे NaMo App और Saral App लोगों तक सेवाओं और अवसरों की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि OSEL फाउंडेशन भी स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में इसी प्रकार सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रहा है।
उन्होंने देशभर में कार्यरत सामाजिक और परोपकारी संस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में ऐसे संगठनों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय पासवान ने OSEL फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि संस्था ने जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सराहनीय प्रयास किया है।
उन्होंने फाउंडेशन को बिहार सहित अन्य राज्यों में भी अपने कार्यों का विस्तार करने का सुझाव दिया।
OSEL फाउंडेशन के सह-संस्थापक मुकेश सिन्हा ने संस्था की एक वर्ष की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा और सतत विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के अधिक से अधिक लोगों तक अपनी सेवाएं पहुंचाना और समान अवसर उपलब्ध कराना है।
गेस्ट ऑफ ऑनर नुने बालराज ने श्रवण स्वास्थ्य और सुनने की क्षमता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सुनना ज्ञान और समझ का आधार है तथा OSEL फाउंडेशन इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. रविंदर सिंह द्वारा लिखित पुस्तक “Beyond the Jack: The Rise of Boccia in India” का विमोचन किया गया। यह पुस्तक भारत में बोच्चिया खेल के विकास, खिलाड़ियों के संघर्ष और समावेशी खेल संस्कृति की प्रेरणादायक कहानी प्रस्तुत करती है। साथ ही OSEL Foundation Annual Impact Report FY 2025-26 भी जारी की गई,
जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और सतत विकास के क्षेत्र में फाउंडेशन के कार्यों और उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।
इस सफल आयोजन का विशेष श्रेय तनु मिश्रा को जाता है, जिन्होंने कार्यक्रम की आयोजक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पेशे से अधिवक्ता होने के साथ-साथ तनु मिश्रा OSEL फाउंडेशन की गतिविधियों में भी सक्रिय और प्रभावशाली योगदान देती हैं। उनके कुशल नेतृत्व, समन्वय और अथक प्रयासों के कारण कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत सफल और प्रभावशाली रहा।
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने वाली संस्थाओं एवं उनके प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया। वैदेही फाउंडेशन के अध्यक्ष कुमकुम झा एवं अमरनाथ झा, करुणा फाउंडेशन के अध्यक्ष, सक्षम फाउंडेशन के अध्यक्ष तथा पॉलिटिकल ट्रस्ट पत्रिका के संपादक निम्मी ठाकुर को समाज सेवा, जनकल्याण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित अतिथियों ने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान और सामाजिक विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
कोविड-19 महामारी के बाद स्थापित OSEL फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा और सतत विकास के क्षेत्र में कार्य करते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासरत है। फाउंडेशन का मूल मंत्र “हर सपने के लिए समान अवसर” है और इसी संकल्प के साथ संस्था देशभर में सामाजिक परिवर्तन की दिशा में कार्य कर रही है।
