ह्यूंडई ने 12,800 रुपये बढ़ाई कारों की कीमत

 ह्यूंडई ने 12,800 रुपये बढ़ाई कारों की कीमत
मुंबई। ह्यूंडई मोटर इंडिया ने वाहनों की कीमतों में 12,800 रुपये तक बढ़ोतरी का एलान किया है। कंपनी के अनुसार, यह मूल्य वृद्धि कच्चे माल की बढ़ती कीमतों, इनपुट लागत में इजाफा और परिचालन खर्च बढ़ने के कारण की जा रही है। नई कीमतें विभिन्न मॉडलों पर अलग-अलग लागू होंगी। कंपनी ने इससे पहले 8 अप्रैल, 2026 को भी अपने पूरे पोर्टफोलियो में औसतन एक फीसद तक कीमत बढ़ाने की घोषणा की थी।