नई दिल्ली। व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर वार्ता के लिए एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल 1 से 4 जून तक भारत दौरे पर आएगा। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, भारत और अमेरिका एक अंतरिम व्यापार समझौते के विवरण को अंतिम रूप देने की दिशा में काम कर रहे हैं। साथ ही व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते के तहत बातचीत को भी आगे बढ़ाया जाएगा।
अप्रैल की वाशिंगटन डीसी में बैठक से मिली गति
यह दौरा अप्रैल में हुई उच्च स्तरीय बैठकों की ही अगली कड़ी है। अप्रैल महीने में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने वाशिंगटन डीसी का दौरा किया था। इस दौरान दोनों देशों के अधिकारियों के बीच अंतरिम समझौते के मसौदे को अंतिम रूप देने और व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) की बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए आमने-सामने विस्तृत चर्चा हुई थी। पिछले महीने हुई इन रणनीतिक वार्ताओं में दोनों पक्षों ने व्यापार को सुगम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण व्यावसायिक और आर्थिक क्षेत्रों पर चर्चा की। http://Politicaltrust.in