पद्म भूषण से सम्मानित होने पर भगत सिंह कोश्यारी का दिल्ली में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित

 पद्म भूषण से सम्मानित होने पर भगत सिंह कोश्यारी का दिल्ली में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित

प्रताप थलवाल 

New Delhi –फेडरेशन ऑफ व्यापार मंडल एवं नई दिल्ली भाजपा परिवार की ओर से प्रेस क्लब दिल्ली में श्री भगत सिंह कोश्यारी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण मिलने पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता सी ए राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली की अध्यक्षता में किया गया । सी ए राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ने कहा कि श्री भगत सिंह कोश्यारी को मिला यह सम्मान उत्तराखंड के लोगो का सम्मान है ।

कोश्यारी जी का 66 साल का राजनितिक कैरियर बहुत गौरवपूर्ण रहा , उन्होंने पत्रकारिता में , शिक्षण के क्षेत्र में राजनिति के क्षेत्र में अतिविशिष्ट योगदान दिया जिसके लिए उन्हे यह सम्मान दिया गया । राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि कोश्यारी जी ने प्रतापनगर विधानसभा के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया । इस उपलक्ष्य में पद्म भूषण भगत सिंह कोश्यारी ने उपस्थित लोगो को संबंधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और बताया कि उनका उत्तराखंड के प्रति विशिष्ट लगाव है ।

कोश्यारी जी ने कहा कि सभी लोगो को समाज के उत्थान में अपना योगदान देना चाहिए । इस मौकै पर सूर्य प्रकाश सेमवाल , डाक्टर विनोद बछेती , डाक्टर हरिसुमन बिष्ट आदि ने अपने विचार रखे । इस मौकै पर बड़ी संख्या में उत्तराखंड के निवासी मौजूद रहे । इस दौरान पंकज पैन्यूली , प्रताप थलवाल , मुरार कंडारी , सत्यप्रकाश नौटियाल , अनिल पंत , गिरीश शर्मा आदि लोग मौजूद थे।http://Politicaltrust.in