नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक वकील ने जनहित याचिका दायर कर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के खिलाफ मामले में अदालत से जल्द सुनवाई करने की मांग की। हालांकि, सीजेआई सूर्यकांत ने वकील को मामले को भावनात्मक तरीके से न लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उचित समय आने पर मामले की सुनवाई की जाएगी। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के मुद्दे को इतना भावनात्मक तरीके से न लें।