कलबुर्गी में क्रूजर वाहन और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- May 23, 2026
- 0
- 39
- 1 minute read
कलबुर्गी। कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में भीषण हादसा हो गया। एक क्रूजर वाहन और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। यह घटना कलबुर्गी जिले के चित्तपुर तालुका के लाडलापुर के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात चित्तपुर तालुक के इंगलागी गांव के एक ही परिवार के सदस्य क्रूजर में यादगीर से लौट रहे थे।इसी दौरान लाडलापुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक से क्रूजर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रूजर में सवार तोलुसाब केशवर (27), हुसैन शाह (48), मैबूब अली (45), रसूल बी (42) और फातिमा अली (38) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार, इंगलागी गांव के एक बीमार व्यक्ति को इलाज के लिए यादगीर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
