लेह। लेह के पास पहाड़ी तांगस्ते क्षेत्र में एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सेना के तीन अधिकारी बाल-बाल बच गए। बुधवार को हुई यह घटना की जानकारी सेना की तरफ से आज दी गई। जानकारी के अनुसार एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक मेजर सिंगल-इंजन हेलीकॉप्टर उड़ा रहे थे और उनके साथ तीसरी इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल सचिन मेहता भी सवार थे।
अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार तीनों लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्होंने इस घटना को किसी चमत्कार से कम नहीं बताया। उन्होंने यह भी कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।