नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स अकाउंट पर भारत में रोक लगा दी गई है। इसके संस्थापक अभिजीत दिपके ने यह दावा किया है। कॉकरोच जनता पार्टी ने भारत में सोशल मीडिया पर भारी संख्या में फॉलोअर्स लेकर सभी का ध्यान खींचा है। भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने हाल ही में एक मामले की सुनवाई करते हुए बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच की तरह बताया था। बाद में उन्होंने सफाई दी और कहा कि उन्होंने सिर्फ फर्जी डिग्री वालों की आलोचना की थी। हालांकि, उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर ऐसी प्रतिक्रिया हुई, यह मामला वायरल ट्रेंड बन गया।