पंजाब में गन प्वाइंट पर लापता मशहूर पंजाबी सिंगर यशिंदर कौर उर्फ इंदर की बेरहमी से हत्या
- पंजाब राष्ट्रीय
Political Trust
- May 21, 2026
- 0
- 42
- 1 minute read
चंडीगढ़/लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। पिछले छह दिनों से गन प्वाइंट पर लापता चल रही 29 वर्षीय मशहूर पंजाबी सिंगर यशिंदर कौर उर्फ इंदर कौर की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मंगलवार को पुलिस ने उनका शव लुधियाना के पास स्थित नीलन नहर से बरामद किया। मृतका के परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है, जिसके बाद शव को समराला के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों में भारी आक्रोश है और सभी गायिका के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता के भाई जोतिंदर सिंह ने पुलिस को बताया था कि 13 मई की रात करीब 8:30 बजे इंदर कौर अपनी फोर्ड फिगो कार से बाजार से किराने का सामान (ग्रोसरी) लेने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वह वापस नहीं लौटीं। परिजनों का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे गायिका की जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस को नहर के पास ही गायिका की कार भी बरामद हुई है, जिसके भीतर खून के गहरे धब्बे मिले हैं। प्रारंभिक जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि इंदर कौर की हत्या कार के अंदर ही गोली मारकर या धारदार हथियार से की गई और बाद में साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को नीलन नहर में फेंक दिया गया।
पुलिस जांच में इस कत्ल के पीछे प्रेम प्रसंग और धोखे की एक बेहद खौफनाक कहानी निकलकर सामने आई है। गायिका के परिवार ने इस पूरे अपहरण और हत्याकांड के लिए कनाडा में रहने वाले उनके पूर्व प्रेमी सुखविंदर सिंह को जिम्मेदार ठहराया है।
थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह, उसके पिता प्रीतम सिंह और उसके दोस्त करमजीत सिंह के खिलाफ अपहरण और हत्या की संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी दलवीर सिंह ने मीडिया को बताया कि आरोपी सुखविंदर सिंह वारदात को अंजाम देने के बाद 13 मई को ही वापस भागने की फिराक में था, जिस दिन महिला का अपहरण हुआ था। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है ताकि मर्डर में इस्तेमाल हथियार और अन्य साक्ष्यों को बरामद किया जा सके।