चार यूरोपीय देशों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीदरलैंड पहुंचे
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- May 16, 2026
- 1 minute read
Political Trust Magazine
एम्सटर्डम। चार यूरोपीय देशों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के पहले चरण में देर रात नीदरलैंड पहुंचे। पीएम मोदी यहां के राजा विलियम और रानी मैक्सिमा से मुलाकात करेंगे। नीदरलैंड के एम्सटर्डम में गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया गया। उन्होंने भारतीय प्रवासियों से भी संक्षिप्त मुलाकात की।पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी दी कि वे कुछ ही समय में नीदरलैंड में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा- कुछ ही समय में, मैं नीदरलैंड के हेग में एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करूंगा। भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ बातचीत करना हमेशा ही सुखद अनुभव होता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने नीदरलैंड्स दौरे की कुछ तस्वीरें साझा की है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा – कल नीदरलैंड्स में भारतीय प्रवासियों द्वारा किया गया स्वागत समारोह उल्लेखनीय था। इस स्वागत समारोह में कथक, ओडिसी, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी और मोहिनीअट्टम जैसी नृत्य शैलियों का प्रदर्शन शामिल था। इसके अलावा, गरबा नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।http://Politicaltrust.in