अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या के बदले 50 मिलियन यूरो का इनाम घोषित
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- May 16, 2026
- 1 minute read
Political Trust Magazine
तेहरान। ईरानी संसद में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या के बदले 50 मिलियन यूरो (करीब 550 करोड़ रुपये) इनाम देने का प्रस्ताव लाया जा सकता है। ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने ‘काउंटर-एक्शन’ योजना का मसौदा तैयार होने की बात कही है।ईरानी मीडिया में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर एक खबर सामने आई, जिसने सबका ध्यान खींचा है। ताजा रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि ईरानी सरकार ट्रंप की हत्या के बदले 50 मिलियन यूरो (करीब 558 करोड़ रुपये) के इनाम का एक प्रस्ताव संसद में लाने की तैयारी कर रही है। ईरान वायर के अनुसार, ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के चेयरमैन इब्राहिम अजीजी ने इस्लामिक रिपब्लिक की सैन्य और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा ‘काउंटर-एक्शन’ नाम के योजना का मसौदा तैयार किए जाने की घोषणा की है। इस मसौदे में डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के लिए करीब ₹558 करोड़ का इनाम देने का प्रस्ताव शामिल है। अजीजी ने कहा कि ट्रंप, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के कमांडर को काउंटर-एक्शन के लिए टारगेट किया जाना चाहिए। अजीजी ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या में इनकी भूमिका की वजह से उन्हें टारगेट करने की बात कही। सरकार के सपोर्टर अली अकबर राएफीपुर के मीडिया आउटलेट ‘मसाफ’ ने पहले दावा किया था कि ‘किल ट्रंप’ नाम के कैंपेन के लिए 50 मिलियन डॉलर (लगभग 500 करोड़) के वित्तीय रिसोर्स सुरक्षित कर लिए गए हैं।
