दिल्ली एनसीआर में बढ़ेगी गर्मी, तापमान जाएगा 40 के पार

 दिल्ली एनसीआर में बढ़ेगी गर्मी, तापमान जाएगा 40 के पार
Political Trust Magazine 
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों तक तेज हवाओं और हल्के मौसम बदलाव से मिली राहत अब धीरे-धीरे खत्म होती नजर आ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में एनसीआर के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान भी 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 14 मई को एनसीआर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं आर्द्रता का स्तर 60 प्रतिशत से 40 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना जताई गई है। विभाग ने इस दिन किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। इसके बाद 15 मई को गर्मी और बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दिन भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 16 मई से मौसम पूरी तरह साफ होने लगेगा और तापमान स्थिर रूप से ऊंचाई पर बना रहेगा। 16 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 17 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।