BREAKING NEWS : हिस्ट्रीशीटर प्रॉपर्टी डीलर की सरेराह चाकुओं से गोदकर हत्या
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- May 8, 2026
- 0
- 39
- 1 minute read
Political Trust Magazine
हापुड़। हापुड़ के मोहल्ला अलीनगर में दूध लेकर घर लौट रहे हिस्ट्रीशीटर प्रॉपर्टी डीलर राशिद उर्फ लंबू (40) को पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश में सरेराह चाकुओं से गोद दिया। परिजन और पुलिस घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से मोहल्ले में दहशत फैल गई। पुलिस ने छोटे भाई की तहरीर पर चार सगे भाइयों समेत पांच के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मोहल्ले में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। राशिद के खिलाफ लूट और हत्या सहित विभिन्न मामलों में 31 मुकदमे दर्ज थे। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर रोड स्थित मोहल्ला अलीनगर गली नंबर तीन निवासी अलीशान ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उनके बड़े भाई राशिद दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करते थे। आरोप है कि मोहल्ले के ही चार सगे भाइयों सुलेमान, इमरान, राशिद, सुफियान ने उनके भाई को घर लौटते समय रास्ते में नवाब के घर के सामने घेर लिया और चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। भाई की चीख सुनकर वह, उनका भतीजा जैद, समीर व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे।
अलीशान ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के ही नौशाद ने चारों आरोपियों के साथ मिलकर राशिद की हत्या कराई है। सूचना पर एसपी ज्ञानंजय सिंह व एएसपी विनीत भटनागर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों को जल्द हत्याकांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
मुकदमा दर्ज कराने के शक में रंजिश
राशिद की अपने पड़ोसी सुलेमान पक्ष से पिछले करीब एक साल से रंजिश चल रही थी। दरअसल, पिछले साल 14 अगस्त 2025 में सुलेमान के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें सुलेमान को शक था कि यह मुकदमा राशिद की शह पर दर्ज हुआ है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में आए दिन कहासुनी होती थी। सुबह भी दूध लाने के दौरान गली के बाहर राशिद की आरोपी राशिद से कहासुनी हुई थी। इसके बाद आरोपी राशिद ने अपने भाई सुलेमान और अन्य को बुला लिया और चाकुओं से उसकी हत्या कर दी।https://www.facebook.com/share/1GWrE6fuRS/