गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर नमो भारत स्टेशन अब ब्रांड के नाम से जाने जाएंगे
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- May 8, 2026
- 0
- 57
- 1 minute read
Political Trust Magazine
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर भी अब स्टेशनों के नाम ब्रांड के नाम पर रखे जाएंगे। एनसीआरटीसी ने 21 स्टेशनों के लिए सेमी-नेमिंग और को-ब्रांडिंग अधिकार देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे कंपनियों को बड़ा प्रचार मिलेगा और एनसीआरटीसी को लाखों की कमाई होने की उम्मीद है।राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने नमो भारत कॉरिडोर के 21 स्टेशनों के लिए सेमी-नेमिंग और को-ब्रांडिंग अधिकार देने के लिए निविदाएं जारी की हैं। इस योजना के तहत कंपनियां स्टेशन के नाम के साथ अपना ब्रांड जोड़ सकेंगी, जिससे स्टेशन की पहचान के साथ उनका नाम लंबे समय तक जुड़ा रहेगा। ये पहल इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि नमो भारत कॉरिडोर पर अब तक 3 करोड़ से ज्यादा यात्री सफर कर चुके हैं।
ऐसे में कंपनियों को एक साथ लाखों-करोड़ों लोगों तक पहुंच बनाने का मौका मिलेगा। निविदा के मुताबिक, लाइसेंस की अवधि शुरुआती तौर पर 10 साल होगी, जिसे आपसी सहमति से 5 साल और बढ़ाया जा सकता है। यानी ब्रांड लंबे समय तक स्टेशन से जुड़ा रह सकता है।http://Politicaltrust.in