नव विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत, शव चिता से उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- May 8, 2026
- 0
- 38
- 1 minute read
Political Trust Magazine
नोएडा। नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र के गांव घोड़ी बछेड़ा में नव विवाहिता की ससुराल में माैत हाे गयी। ससुराल पक्ष के लोग उसका अंतिम संस्कार करने के लिए शमशान घाट ले गए थे। उन्होंने शव काे चिता में रखकर आग लगा दी, तभी माैत की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को चिता से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
थाना दादरी के प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार काे बताया कि मोनिका का घोड़ी बछेड़ा गांव के रहने वाले अनुज चौहान से तीन माह पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। उन्होंने बताया कि देर रात मोनिका का शव पंखे के फंदे से लटका मिला। उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके शव को उतार कर आनन-फानन में ले जाकर श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया। इन लोगों ने उसके शव को चिता पर रखकर चिता में आग लगा दी थी। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को चिता से नीचे उतारा। तब तक शव का कुछ अंग आग की चपेट में आ गया था। उन्होंने बताया कि मृतका की मां की शिकायत पर उसके पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।http://Politicaltrust.in