बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार कल गुरुवार को, पीएम और गृहमंत्री होंगे शामिल
- बिहार राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- May 6, 2026
- 0
- 45
- 1 minute read
Political Trust Magazine
पटना। बिहार में गुरुवार को मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। इसके अलावा, कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए के प्रमुख नेता भी मौजूद रहेंगे। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने यह जानकारी दी। संजय सरावगी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के साक्षी बनेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत अनेक नेता कार्यक्रम में आएंगे। इस दौरान, एनडीए के नेता भी शामिल होंगे, जिनमें नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी भी शामिल हैं। बिहार एनडीए के सभी सांसद और राज्य से आने वाले केंद्रीय मंत्री भी हिस्सा लेंगे।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उनके स्वागत में सड़कों पर भी लोग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर एक बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि पिछले सप्ताह से ही मंत्रिमंडल का विस्तार संभावित था। गुरुवार को मंत्रिमंडल विस्तार होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत है। वे पश्चिम बंगाल और असम में जीत कर आएंगे। यह हम लोगों के लिए भी प्रसन्नता की बात है। फिलहाल, पटना में कैबिनेट विस्तार की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।