प्रयागराज में तीर्थ पुरोहित पर ताबड़तोड़ फायरिंग, वारदात के बाद हमलावर फरार
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- May 6, 2026
- 0
- 35
- 1 minute read
Political Trust Magazine
प्रयागराज। संगम नगरी के कीडगंज थाना क्षेत्र में देर रात बेखौफ बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। यमुना बैंक रोड स्थित काली माई मंदिर के पास रहने वाले 55 वर्षीय तीर्थ पुरोहित मार्तंड प्रकाश दुबे पर दो बाइकों से आए चार नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने करीब छह राउंड फायरिंग की, जिसमें से चार गोलियां पुरोहित को लगीं। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए।
परिचित से मिलने गए थे, नाम पूछकर मारी गोली
घटना रात करीब 11 बजे की है। मार्तंड प्रकाश दुबे अपने घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक परिचित से मिलने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइकों पर चार युवक वहां पहुंचे और पहले पुरोहित का नाम पूछा। जैसे ही उन्होंने अपनी पहचान बताई, बदमाशों ने उन पर पिस्टल तान दी और गोलियों की बौछार कर दी। गोली लगते ही मार्तंड खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े।
गर्दन और पेट में लगीं गोलियां, हालत स्थिर
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए छह राउंड फायरिंग की। पुरोहित को चार गोलियां लगी हैं—एक पेट में, दो गर्दन के पास और एक चेहरे के पास। चीख-पुकार सुनकर जब तक लोग मदद के लिए दौड़े, हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। घायल को तुरंत एसआरएन (SRN) अस्पताल ले जाया गया। बेटे विक्की दुबे के अनुसार, अब उनके पिता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुरानी रंजिश और जमीन विवाद के एंगल पर जांच
सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और कीडगंज थाना प्रभारी प्रीतम तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं। हमलावरों ने अपने चेहरे मास्क से ढके हुए थे, जिससे उनकी पहचान छिपाने की कोशिश की गई है। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों के आने-जाने के रास्ते का सुराग मिल सके। http://Politicaltrust.in