तेल की कीमतों में आग,ब्रेंट क्रूड 110 के पार, जाने अपने शहर की कीमतों का हाल

 तेल की कीमतों में आग,ब्रेंट क्रूड 110 के पार, जाने अपने शहर की कीमतों का हाल
Political Trust Magazine 
नई दिल्ली। ग्‍लोबल मार्केट में जारी उतार-चढ़ाव और ईरान व अमेरिका में जारी युद्ध ने तेल की कीमतों में आग लगा दी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 110 डॉलर के पार जा पहुंचा है। जिसका असर सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा। आज कई शहर में तेल के दाम बढ़ गए हैं। हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गाजियाबाद में पेट्रोल 12 पैसे महंगा होकर 94.70 रुपये लीटर हो गया है तो डीजल 14 पैसे चढ़कर 87.81 रुपये लीटर पहुंच गया है। नोएडा में पेट्रोल 38 पैसे सस्‍ता होकर 94.74 रुपये लीटर बिक रहा है तो डीजल 48 पैसे गिरावट के साथ 87.81 रुपये लीटर के भाव पहुंच गया है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 89 पैसे सस्‍ता होकर 105.23 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 83 पैसे गिरावट के साथ 91.49 रुपये लीटर बिक रहा है।
कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव तेजी से चढ़कर 110.70 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी ऊपर गया है और ग्‍लोबल मार्केट में अब 99.15 डॉलर प्रति बैरल के भाव से चल रहा है।
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर।
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर।
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर।
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर।