IRCTC Tour: IRCTC करवाएगा 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन; खाना-पीना होगा फ्री, जाने पैकेज खर्च

 IRCTC Tour: IRCTC करवाएगा 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन; खाना-पीना होगा फ्री, जाने पैकेज खर्च

नई दिल्ली। IRCTC यानी इंडियन रेलवे कैटरिंग एवं टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने एक टूर पैकेज जारी किया है। यह टूर पैकेज 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगा। यानी एक ही बार में 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकते हैं। IRCTC ने इसकी जानकारी दी है।

जानकारी के अनुसार IRCTC भारत में विरासत और तीर्थयात्रा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, ‘भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन’ मई 2026 में विशेष सर्किट ’07 ज्योतिर्लिंग यात्रा’ का संचालन करेगी। यह यात्रा दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी।”

यह टूर पैकेज (IRCTC Tour Package) 11 रात और 12 दिन का होने वाला है। इस टूर पैकेज के तहत यात्रा की शुरुआत 28 मई 2026 से दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से होगी। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन (Bharat Gaurav Tourist Train) पूरी तरह से AC ट्रेन है, जिसमें AC II, AC III और स्लीपर क्लास की सुविधा उपलब्ध है। इसी ट्रेन से सभी यात्रियों को यात्रा कराई जाएगी। इसमें कुल 750 पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था है। अगर आप इस टूर पैकेज के जरिए 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना चाहते हैं तो आपको इसकी बुकिंग करनी होगी। बुकिंग पहले आओ और पहले पाओ पर आधारित है।

टूर पैकेज का किराया

मई में शुरू होने वाला इस टूर पैकेज का किराया अलग-अलग क्लास के लिए अलग-अलग है। IIAC के लिए 48,500 रुपये प्रति व्यक्ति, III AC के लिए 36,560 रुपये और स्लीपर क्लास के लिए 23,505 रुपये है।

रहने और खाने की व्यवस्था भी

पैकेज की कीमत में संबंधित AC II, AC III और स्लीपर क्लास में ट्रेन यात्रा, AC बजट होटलों और नॉन-AC बजट होटलों में रहने की व्यवस्था, सभी भोजन (केवल शाकाहारी), AC और नॉन-AC वाहनों में सभी ट्रांसफर और दर्शनीय स्थल की सैर, यात्रा दुर्घटना बीमा और IRCTC टूर मैनेजर की सेवाएं आदि शामिल हैं। यानी रहने और खाने के लिए आपको अलग से पैसे देने की जरूरत नहीं है।

इन 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे?

11 रात और 12 दिन वाले इस टूर पैकेज में जिन 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे उनमें शामिल हैं- उज्जैन-महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, द्वारका-नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, भीतद्वारका और द्वारकाधीश मंदिर, वेरावल-सोमनाथज्योतिर्लिंग मंदिर, नासिक-त्रयंबकेश्वरज्योतिर्लिंग मंदिर, पुणे-भीमाशंकरज्योतिर्लिंग मंदिर और छत्रपति संभाजीनगर – घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर।

ऐसे करें पैकेज की बुकिंग

इस IRCTC Tour Package की बूकिंग IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से की जा सकती है। या फिर https://www.irctctourism.com/bharatgaurav पर जा सकते हैं और ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर ऑनलाइन पैकेज बुक कर सकते हैं।